युवा क्रिकेटरों को मेहनत, निरंतरता और जीत की मानसिकता का दिया मंत्र
पुणे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने युवा क्रिकेटरों को अगले छह महीने पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का आवाहन किया।
वेंगसरकर चिंचवड़ स्थित वेरॉक वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों से बातचीत किई। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया।
वेंगसरकर ने कहा, “अगले छह महीने पूरी तरह क्रिकेट और अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी पिछले चार महीनों से इनडोर सुविधाओं में अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर तलाशना चाहिए। मिलने वाले हर मौके का सही उपयोग करना जरूरी है। साथ ही, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए। अपने प्रदर्शन पर गर्व करें। टीम को मैच जिताने में योगदान देने का प्रयास करें।
